जागरण टीम, गोपालगंज : सोमवार को भ्रष्टाचार और महंगाई के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए। जिला मुख्यालय सहित प्रखंड मुख्यालयों पर धरना देकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार पर हर मोर्चे पर असफल होने का आरोप लगाया। जिला मुख्यालय स्थित अम्बेडकर चौक पर नगर अध्यक्ष दीपक कुमार के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने धरना दिया।धरना को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने केंद्र की कांग्रेस सरकार को भ्रष्टाचार और घोटालों की सरकार बताया। इस मौके पर सवालिया पाण्डेय, सुनील सिंह, मुकेश राय, प्रत्युश कुमार प्रवीण, लखन तिवारी, सचिन सिंह, गंगाधर साह, तनवीर अहमद, रामायण पंडित, विनय मिश्र सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं उचकागांव से निज संवाददाता के अनुसार प्रखंड मुख्यालय परिसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने महंगाई और भ्रष्टाचार के खिलाफ धरना दिया। धरना का नेतृत्व प्रखंड भाजपा अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता तथा मंच का संचालन राकेश राय ने किया। इस मौके पर दिनेश सिंह, उपेन्द्र राय, सुदामा राय, रवीन्द्र यादव, रंजन श्रीवास्तव, गोरख प्रसाद खानी, छोटे लाल यादव, अरविन्द्र राम, मुन्ना तिवारी सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैकुंठपुर से निज संवाददाता के अनुसार प्रखंड मुख्यालय परिसर में मंडल अध्यक्ष भृगुनाथ सिंह की अध्यक्षता में भाजपा कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। इस मौके पर शिवनाथ साह, अरविन्द श्रीवास्तव, मोहन लाल महतो, जितेन्द्र सिंह, मनोज कुमार सिंह, प्रकाश लाल श्रीवास्तव, कैमुद्दीन सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कुचायकोट से निसं के अनुसार महंगाई तथा भ्रष्टाचार के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रखंड कार्यालय पर धरना दिया। इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष ब्रहमानंद राय, डा. शिवनाथ कुशवाहा, शारदा शाही, अखिलेश लाल समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद थे। बरौली से निज संवाददाता के अनुसार प्रखंड कार्यालय पर सोमवार को महंगाई के विरोध में भाजपा कार्यकर्ता ने धरना दिया। इस मौके पर रवीन्द्र वर्मा, नागेश्वर सिंह, राजाराम सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। धरना का नेतृत्व प्रखंड भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने किया। वहीं सिधवलिया से निज संवाददाता के अनुसार प्रखंड मुख्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने धरना देकर भ्रष्टाचार और महंगाई के खिलाफ अपना रोष जताया। इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष गणेश सिंह, कैलाशपति मिश्र, पारसनाथ गुप्ता, राकेश शुक्ला, राधेश्याम गुप्ता, राघव पाण्डेय, परमेश्वर सहनी, मुन्ना कुमार सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
RSS Feed
Wednesday, February 23, 2011 |



0 comments:
Post a Comment