गोपालगंज, कार्यालय संवाददाता : शहर से अपने गांव के लिए चले एक दंपत्ति की अटैची का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों रुपये मूल्य के जेवरात उड़ा लिये। इस मामले में मांझा थाने में जीप के चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
जानकारी के अनुसार मांझा थाना के बलुहीं बाजार निवासी मनोज कुमार गुप्ता गोपालगंज में रहते हैं। शनिवार को वे अपने परिवार के साथ वे शहर से अपने गांव जा रहे थे। इसके लिए उन्होंने नगर के पुरानी चौक निवासी प्रतोष कुमार सोनी नामक जीप चालक की गाड़ी को रिजर्व किया। रास्ते में जबरन उक्त चालक ने अपने कुछ साथियों को गाड़ी पर बैठा लिया। जब मनोज कुमार गुप्ता बलुहीं बाजार पहुंचे तो उनकी अटैची का ताला टूटा था तथा उसमें रखा गया लाखों का जेवरात गायब था। कांड अंकित करने के बाद पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

RSS Feed
Monday, February 21, 2011 |

0 comments:
Post a Comment