गोपालगंज, कार्यालय संवाददाता : जादोपुर थाना के गम्हरियां गांव से एक स्कूली छात्रा का शादी की नीयत से अपहरण कर लिया गया। इस मामले में अपहृत लड़की के पिता के बयान पर चार लोगों के खिलाफ गुरुवार को जादोपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
जानकारी के अनुसार जादोपुर थाना के गम्हरियां गांव के वीरेन्द्र यादव की पुत्री रामरतन शाही उच्च विद्यालय में पढ़ती थी। बुधवार की शाम वह अपने दरवाजे पर थी। इसी दौरान गांव के उमरेश यादव उर्फ गुली यादव के परिवार की एक महिला उसके घर पहुंची तथा वीरेन्द्र यादव की पुत्री नीतू कुमारी को बुलाकर ले गयी। जब नीतू घर नहीं लौटी तो परिवार के लोगों ने उसकी खोजबीन शुरू की। इसके बाद भी उसका कहीं पता नहीं चलने पर वीरेन्द्र यादव ने मामले की थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी। उन्होंने अपनी बेटी के अपहरण के आरोप में गुली उर्फ उमरेश यादव सहित चार लोगों को नामजद किया है।

RSS Feed
Friday, February 25, 2011 |

0 comments:
Post a Comment