गोपालगंज, कार्यालय संवाददाता : इंदिरा आवास सहित कई योजनाओं में भारी पैमाने पर गड़बड़ी करने वाले मुखिया रामवकील प्रसाद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को उक्त मुखिया की तलाश करीब दो माह से थी।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि सिधवलिया प्रखंड के अमरपुरा पंचायत के मुखिया रामवकील प्रसाद पर उप मुखिया भृगुन बैठा ने इंदिरा आवास, बीआरजीएफ योजना तथा शिक्षक नियोजन में गंभीर लापरवाही बरतने तथा लाखों रुपये का गबन करने का आरोप लगाया था। डीएम के आदेश पर मामले की जांच की गयी। जांच में मुखिया को इंदिरा आवास तथा बीआरजीएफ की राशि से गांव में सोलर लाइट लगाने का दोषी पाया गया। इसके अलावा पंचायत शिक्षक नियोजन में रोस्टर का भी अनुपालन नहीं करने का दोषी पाया गया। बाद में सिधवलिया के बीडीओ शंभू पांडेय ने मुखिया पर धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज करायी थी। जिन्हें गुरुवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। करीब दो माह से उक्त मुखिया की पुलिस को तलाश थी।

RSS Feed
Friday, February 25, 2011 |

0 comments:
Post a Comment